उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रीलिम्स एलिजिबिलिटी टेस्ट की नई डेट्स की जानकारी जारी कर दी है।
आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नोटिस जारी कर परीक्षा को स्थगित करने की जानकारी दी है।
यूपी पीईटी परीक्षा 18 सितंबर, 2022 को आयोजित की जानी थी जिसे स्थगित कर दिया गया है।
UPSSSC अब परीक्षा का आयोजन अगले माह 15 और 16 अक्टूबर 2022 को करेगा।
UP PET 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा की डेट से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे।
इस साल यूपी पीईटी परीक्षा के लिए 37 लाख 63 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
UPSSSC PET परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े ग्रुप C स्तर के हजारों पदों को भरा जाएगा ।
यूपी पीईटी परीक्षा 18 सितंबर, 2022 को आयोजित की जानी थी, उसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
कैंडिडेट्स किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें।
MORE STORIES