भारत में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए यह एक अच्छा मौका है।
भारतीय सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।
सेना अग्निवीर भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 05 अगस्त से शुरू हो रहा है।
सेना में अग्निवीर बनने के इच्छुक उम्मीदवार 03 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन दर्ज कर सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
joinindianarmy.
nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय, जम्मू ने सलाह दी है कि सेना में भर्ती एक मुफ्त सेवा है।
जम्मू क्षेत्र के सुंजवान सैन्य स्टेशन पर भर्ती के लिए रैली आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की परीक्षा के साथ किया जाना है।
विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करे।
MORE STORIES