बिहार में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती निकली है।

बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इस नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार सब-ऑर्डिनेट्स कोर्ट्स में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ग्रुप C पदों पर 7600 से ज्यादा वैकेंसी निकाली गई हैं।

उम्मीदवार बिहार सिविल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर 2022 से शुरू होंगे जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर 2022 है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए।

भर्ती की शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और वेतन संबंधित आदि जानकारी आधिकारिक वेबसाइट मिलेंगी ।

डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।