NTA सेंट्रल यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) परीक्षा के रिजल्‍ट जल्द ही जारी करने जा रही है।

उम्मीदवार अपना CUET PG Scorecard आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट कर चेक कर सकेंगे।

शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए CUET PG 2022 में 42 केंद्रीय यूनिवर्सिटी भाग ले रही हैं।

उम्‍मीदवार अपने CUET PG स्कोर की मदद से इन कॉलेज/यूनिवर्सिटी में एडमिशन पा सकेंगे।

CUET PG 2022 रिजल्‍ट के साथ ही NTA CUET 2022 फाइनल आंसर की भी जारी करेगा।

उम्मीदवारों को अपना रिजल्‍ट देखने के लिए CUET PG लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी।

CUET PG 2022 रिजल्‍ट स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया जाएगा।

उम्मीदवारों स्‍कोरकार्ड की एक कॉपी अपने पास सेव कर रख लें।

CUET PG 2022 परीक्षा 01 सितंबर से 12 सितंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी।

कैंडिडेट्स किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें।