नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आईसीएआर आआईईईए यूजी 2022 रिजल्ट जारी कर दिया है।

उम्मीदवार इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के UG Admission 2022 के लिए ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम में बैठे थे।

वे अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ICAR AIEEA 2022 परीक्षा के लिए कुल 89,413 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

रिजल्ट डाउनलोड करें व आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

परीक्षा 13 और 14 सितंबर, 2022 को देश के 136 शहरों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।

AIEEA देश भर के कृषि विश्वविद्यालयों सीटों पर एडमिशन के लिए नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम है। 

NDRI करनाल, RLBCAU झांसी, IARI नई दिल्ली और DR. RPCAU PUSA में 100% सीटें हैं।

कैंडिडेट्स किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें।