भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है।
ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए आईटीबीपी हेड कॉन्स्टेबल जॉब के लिए आवेदन करने का अच्छा मौका है।
महिला व पुरुष दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों ITBP की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईटीबीपी हेड कॉन्स्टेबल ग्रुप सी एजुकेशन और स्ट्रैस काउंसलर भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 23 पद भरे जाएंगे।
उम्मीदवारों की उम्र 11 नवंबर 2022 तक कम से कम 20 वर्ष अधिकतम 25 वर्ष तक ही होनी चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन 13 अक्टूबर से शुरू होंगे और 11 नवंबर 2022 तक चलेंगे।
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से साइकोलॉजी विषय के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
योग्य उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
कैंडिडेट्स किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें।
MORE STORIES