शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।

नेशनल अवॉर्ड के लिए चुने गए 46 शिक्षकों में दो दिव्यांग शिक्षकों को विशेष श्रेणी के तहत सम्मानित किया जाएगा।

इनमें एक शिक्षक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से व एक उत्तरखंड से है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे विजेताओं के साथ अपने आवास पर बातचीत करेंगे।

सम्मान समारोह कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और स्वयं प्रभा चैनलों पर किया जाएगा।

हर साल शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को पुरुष्कार देती है।

शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 के विजेताओं का चयन एक ट्रांसपेरेंट और ऑनलाइन चरणों से किया जाता है।

इस साल के विजेता शिक्षक की लिस्ट आप आज तक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

२३