मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC ने NEET PG Counselling 2022 की डेट्स जारी कर दी हैं।

एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल रिलीज़ कर दिया गया है।

जो उम्‍मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

NEET PG 2022 परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन 01 सितंबर, 2022 से 04 सितंबर, 2022 तक होंगे

और फीस भुगतान की सुविधा 04 सितंबर को रात 8 बजे तक जारी रहेगी।

NEET PG काउंसलिंग च्वाइस फिलिंग 02 सितंबर से 05 सितंबर 2022 तक शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।

NEET PG Counselling Result 08 सितंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा।

रिपोर्टिंग या ज्वाइनिंग की तारीख 09 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 तक है।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जा सकते हैं।