MCC ने पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए NEET PG 2022 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिन उम्मीदवारों नीट पीजी एग्जाम क्वालीफाई किया था, वे राउंड-1 की काउसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।

नीट पीजी काउंसलिंग कुल चार राउंड में आयोजित की जाएगी।

पहला राउंड 15 से 23 सितंबर 2022 दोपहर 12 बजे तक चलेगा।

चॉइस फिलिंग या लॉकिंग की प्रक्रिया 20 से 25 सितंबर 2022 रात 11:55 रात तक चलेगी।

वहीं कॉलेज या यूनिवर्सिटी द्वारा स्टूडेंट्स वेरिफिकेशन 23 और 24 सितंबर 2022 को होगा।

रिजल्ट के आधार पर 29 सितंबर से 04 अक्टूबर 2022 तक रिपोर्टिंग टाइम होगा।

कैंडिडेट्स किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें।