नीट यूजी रिजल्ट 2022 जारी होने का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

उम्मीदवारों को 2 सितंबर तक नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्तियां उठाने मौका दिया गया था।

यूजी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यानी नीय यूजी रिजल्ट 7 सितंबर 2022 तक घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

नीट रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।

इस बार नीट यूजी 2022 के लिए 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

इनमें से 95 प्रतिशत उम्मीदवार 17 जुलाई, 2022 को परीक्षा में शामिल हुए थे। 

इस एंट्रेंस में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीडीएस दाखिला दिया जाएगा।

नीट यूजी परिणामों के साथ, एनटीए  कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स और पर्सेंटाइल भी जारी करेगा

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 

२३