NTA ने बुधवार देर रात अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

राजस्थान की तनिष्का ने 715 मार्क्स (99.99 पर्सेंटाइल) के साथ नीट यूजी की परीक्षा टॉप की है।

इसके अलावा दिल्ली के वत्स सिंह बत्रा, कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली और रूचा पावाशे ने भी 715 मार्क्स हासिल किए हैं।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रिजल्ट (NEET UG Result 2022) चेक नहीं किया है।

वे एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

इस साल कुल 18 लाख 72 हजार 343 उम्मीदवारों ने नीट परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

इस साल कुल 9 लाख 93 हजार 69 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है।

इस साल नीट यूजी की परीक्षा 17 जुलाई 2022 को देशभर के कुल 497 शहरों में आयोजित की गई थी।

कैंडिडेट्स किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें।