राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना हुआ जरूरी, ऐसे करें ऑनलाइन प्रोसेस

नए नियमों के अनुसार, राशन कार्ड धारकों को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी हो गया है।

देश भर में करीब 23.64 करोड़ राशन कार्ड धारकों को पीडीएस का लाभ मिलेगा! 

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने आधार कार्ड और आईटी मंत्रालय के साथ मिलकर 

देश भर के लोक सेवा केंद्रों (सीएससी) पर राशन कार्ड से संबंधित कई सेवाएं प्रदान करने की तैयारी की है।

देश भर में एक से अधिक 3.7 लाख केन्द्रों पर इन सेवाओं की उपलब्धता से लाभ होगा 

और 23.64 करोड़ राशन कार्ड धारकों को भी इससे फायदा मिलेगा।

राशन कार्ड को ऑनलाइन कैसे लिंक करे ? 

पहले सबसे आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं। उसके बाद 'Start Now' पर क्लिक करें। 

नए पेज पर आपको अपना पता, राज्य, फोन नंबर और अन्य विवरण भरने होंगे।

उसके बाद, 'राशन कार्ड बेनिफिट' विकल्प पर क्लिक करें। इसे भरने के बाद, आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।

उस पेज पर OTP भरने के बाद, आपका आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा।

आप राशन कार्ड को ऑफलाइन भी लिंक कर सकते है।