आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2022 की आंसर-की जारी हो चुकी है।
उम्मीदवारों को अब जल्द ही अपने रिजल्ट (RRB Railway Group D Result 2022) जारी होने की उम्मीद है।
जो उम्मीदवार अगस्त से अक्टूबर 2022 तक पांच फेज में हुई आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
वे आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर प्रो
विजनल Answer Key
चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड (आरआरबी) ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया है।
आपत्ति दर्ज करने की ऑनलाइन विंडो 15 से 19 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।
ध्यान रहे आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क भुगतान करना जरूरी होगा।
उम्मीद है कि बोर्ड अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर 2022 के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर सकता है।
आरआबी ग्रुप डी भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1 लाख 03 हजार 769 रिक्त पद भरे जाएं।
किसी भी अन्य जानकारी के लिए
ऑफिशियल
वेबसाइट विजिट करें।
MORE STORIES