SSC ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर,(JT) और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2022 के लिए पेपर-I का रिजल्ट जारी कर दिया है।
जो उम्मीदवार अक्टूबर 2022 में आयोजित हुई इस भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT) पेपर-I भर्ती परीक्षा 01 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।
आयोग द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार पेपर-I में कुल 3224 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं।
पेपर-II डिस्क्रिप्टिव मोड में 4 दिसंबर, 2022 को आयोजित किया जाएगा।
जिसके एडमिट कार्ड जल्द ही संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट्स पर अपलोड किए जाएंगे।
आयोग आंसर-की के साथ-साथ पेपर-I के योग्य / गैर-योग्य उम्मीदवारों के मार्क्स आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करेगा
किसी भी अन्य जानकारी के लिए
ऑफिशियल
वेबसाइट विजिट करें।
MORE STORIES