यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 में आयोजित की जाएगी।

UPMSP ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।

सभी कक्षाओं में कोर्स पूरा करने की लास्‍ट डेट 20 जनवरी 2023 है।

जनवरी के तीसरे सप्‍ताह में प्री-बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू होंगी।

कक्षा 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 01 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 58 लाख 78 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्‍ट्रेशन किया है।

बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड तय समय पर जारी कर दिए जाएंगे।

कैंडिडेट्स किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें।