उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UP PET 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

जो उम्मीदवार प्रीलिम्‍स पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।

वे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्‍मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ ही एग्‍जाम सेंटर में एंट्री दी जाएगी।

परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसपर अपनी एग्‍जाम डिटेल्‍स जरूर देख लें । 

एडमिट कार्ड की एक कॉपी भी अपने पास सेव कर लें।

कैंडिडेट्स किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें।