उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, UPSSSC PET 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्‍द जारी करने वाला है।

यूपी पीईटी परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित की जानी है जिसमें बड़ी संख्‍या में उम्‍मीदवार शामिल होने वाले हैं।

जिन उम्‍मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।

वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC PET 2022 परीक्षा अगले माह 15 और 16 अक्टूबर, 2022 को आयोजित की जाएगी।

यह उम्मीद की जा रही है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से कम से कम 10 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।

यूपी पीईटी परीक्षा पहले 18 सितंबर, 2022 को आयोजित की जानी थी जिसे स्‍थगित कर दिया गया था 

UPSSSC PET 2022 परीक्षा के लिए 37 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्‍ट्रेशन कराया है।

UP PET उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ग्रुप C भर्ती के लिए आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।   

कैंडिडेट्स किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें।